मोबाइल चोरी के शक में दो संदिग्धों को लोगों ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक चौकीदार के रखे मोबाइल को तीन चोर लेकर भागने लगे। तभी चौकीदार ने शोर मचा दिया और एक को मौके से दबोच लिया जबकि दूसरे साथी को आर्य नगर में स्थानीय लोगों की जागरूकता के कारण दबोच लिया गया। हालांकि एक भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की तड़के करीब चार बजे का है। जब चौकीदार का मोबाइल खाट पर रखा हुआ था। तभी तीन चोरों ने मोबाइल झपट लिया। चौकीदार ने मौके से एक को दबोच लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग संदिगधों की ओर दौड़े जिनमें से एक को आर्य नगर वाली गली में पकड़ लिया। हालांकि एक भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























