हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर अपना नाम बदलकर मंदिर के नाम पर चंदा मांगने वाले संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।
बता दें कि मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड का है जहां भीम नगर चौकी के पास एक संदिग्ध युवक अपना नाम बदलकर लोगों से मंदिर के नाम पर चंदा मांग रहा था। संदिग्ध से जब लोगों ने सवाल किए तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























