👁 0 views Views
मीट की दुकान के विरोध में उतरे लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की संजय विहार कालोनी में शनिवार को शुरु हुए एक चिकन पाइंट के विरोध में लोग उतर आए और नागरिकों ने चेतावनी दी कि वे कालोनी में मीट की दुकान नहीं खुलने देंगे।
संजय विहार कालोनी और हापुड़ नगर को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज से कालोनी में उतरते ही नवनिर्मित मार्किट की एक दुकान पर चिकन पाइंट का बेनर लगा तो लोग विरोध में उतर आए और कहा कि वे किसी भी हाल में कालोनी में मीट की दुकान नहीं खुलने देंगे। नागरिकों के विरोध को देखते हुए शनिवार को दुकान नहीं खोली गई।


























