
गंगा स्नान करने वाले हो जाएं सावधान, कहीं कपड़े न हो जाए चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के लिए सामान चोरी होना परेशानी का कारण बना हुआ है। कपड़े व अन्य कीमती सामान चोरी होने पर श्रद्धालु मजबूरन अन्य लोगों की मदद से किराया लेकर अपने घर जाने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया जब गंगा स्नान के लिए तीर्थ नगरी पहुंचे मेरठ निवासी युवक के कपड़ों से सामान को चोर ने चोरी कर लिया।

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कपिल शर्मा शनिवार को गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट तीर्थ नगरी पहुंचे। गंगा स्नान तट पर रखे तख्त पर उन्होंने अपना सामान रख दिया और गंगा स्नान हेतु चले गए। वापस आकर देखा तो कपड़े चोरी हो चुके थे जिसमें चार हजार रुपए, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद से चोर की तलाश का प्रयास किया। ऐसे में मजबूरन अन्य लोगों से किराया लेकर पीड़ित अपने घर पहुंचा।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244





























