हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। बंदरों को पकड़ने की सिर्फ कागज़ी कार्रवाई से लोग बेहद परेशान हैं। जिस तरह के हालात शहर में बने हुए हैं उसे देखकर लगता है कि नगर निकाय का चुनाव विकास के साथ-साथ बंदरों और आवारा कुत्तों जैसे मुद्दों के आसपास घूमेगा। जिस तरह के हालात तो हापुड़ में बने हुए हैं उससे लोग बेहद परेशान है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिससे लोग घायल हो रहे हैं।
वैसे तो बंदरों के झुंड की यह तस्वीर हापुड़ के श्रीनगर की है लेकिन बंदरों का आतंक श्रीनगर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी है। आर्य नगर, जवाहर गंज, शिवपुरी समेत विभिन्न इलाकों में बंदरों के उत्पात से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों लोग छत पर जाने से भी कतराते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।


























