👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड के हालात इन दिनों बेहद खराब अवस्था में है। हालात यह है कि यहां से आने-जाने वाले लोग कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वाहन कभी भी गड्ढे में फंस जाता है। दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को निकलने में काफी समस्या हो रही है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। बारिश के दौरान तो यहां के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं।
आपको बता दें कि बछलौता रोड के निर्माण की कवायद चल रही है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक उन्हें परेशानी होती रहेगी। ऐसे में विभाग जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराएं।



























