अंडर पास में पानी भरने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे फाटक-74 के नीचे पानी भरा होने से गुरुवार को नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा का यह पानी बुधवार की रात को हुई हल्की बारिश से ही भर गया।
रेलवे फाटक-74 के अंडर पास में पानी भर जाने से पंचशील कालोनी, आदर्श नगर कालोनी, केशव नगर सहित आस-पास के गांवों से रोजाना हजारों लोग गुजरते है,परंतु थोड़ी सी वर्षा में पानी भर जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैदल तो राहगीर पानी से निकल ही नहीं पाए। नागरिकों ने रेलवे से तुरंत पानी की निकासी की मांग की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित




























