
हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर में जल भराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 13 के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी के हालात बेहद खराब हैं। मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में जल भराव की वजह से क्षेत्रवासी, छात्र, व्यापारी, राहगीर बेहद परेशान हैं। यहां पानी भरा रहता है जिसकी वजह से सभी को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। हालात यह हैं कि लोगों के पैरों में फंगल इन्फेक्शन भी पनपने लगा है। संक्रामक बीमारियों को खतरा लगातार मंडरा रहा है लेकिन संबंधित ना जाने क्यों मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है और लापरवाहों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है।
आपको बता दें कि बीती रात हुई कुछ देर की बारिश से हापुड़ के मोहल्ला आदर्श नगर में जल भराव हो गया। कई घंटे के बावजूद भी यहां का पानी नहीं निकला। आप ही सोचिए कि जिस दौरान बारिश हुई उस दौरान यहां के हालात क्या होंगे? क्षेत्र वासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित का ध्यान इस ओर खींचा लेकिन अभी तक किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। उन्होंने मामले में स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































