
माल वाहक मयूरी से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर दौड़ रही मयूरी की रोजाना खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं, कहीं चालक की लापरवाही से मयूरी पलट रही हैं, तो टूटी सड़क के कारण मयूरी पलट जाती है।
यात्रियों को मयूरी बैठाकर गन्तव्य स्थान छोड़ने के लिए हापुड़ में हजारों मयूरी को परिवहन विभाग ने अनुमति दी है। बड़ी तादाद ऐसी मयूरी सड़क पर दौड़ रही हैं जो यात्रियों के स्थान पर माल ढो रही है और हादसों को न्यौता दे रही है ये मयूरी ट्रेफिक रुल का खुला उल्लंघन कर रही है।
उच्च न्यायालय के एक निर्णय के मुताबिक कोई भी माल वाहक वाहन परिवहन के वक्त बाडी से सामान बाहर नहीं दिखाई देगा, हापुड़ के एल० एन० रोड से रोजाना ऐसी अनेक मयूरी निकलती है जिन पर 40-50 फुट लम्बे बाँस लदे होते हैं। इस मार्ग से छात्र भी निकलते हैं तथा अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठान भी है। नागरिकों ने माल से लदी मयूरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























