शहर में भी छुट्टा पशुओं से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज में आवारा पशुओं ने दौड़ लगा दी। इस दौरान स्कूल जा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।
आपको बता दें कि छुट्टा पशुओं का आतंक सिर्फ गांव तक ही सीमित नहीं है बल्कि हापुड़ की पॉश कॉलोनियों व अन्य मोहल्लों में भी छुट्टा पशुओं का आतंक नजर आ रहा है। हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर, जवाहर गंज में शनिवार की सुबह तीन छुट्टा पशु आ पहुंचे। इस दौरान इन्हें देखकर हर किसी ने दूरी बनाने में ही भलाई समझी। परेशानी तो तब खड़ी हो गई जब स्कूल जा रहे बच्चों का सामना आवारा पशुओं से हो गया जो बाल-बाल बच गए। शहर के लोगों की मांग है कि नगरपालिका इस ओर ध्यान दें और आवारा पशुओं को पकड़े।

























