हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर लोगों की समस्याओं को सुनने और शिकायतों के निदान हेतु रोजाना पुलिस अधीक्षक दफ्तर में जन सुनवाई दरबार लगा रहे है। जन सुनवाई दरबार की खास बात यह है कि जनपद हापुड़ की शहरी व ग्रमीण इलाके से दर्जनों महिलाएं व पुरुष अपनी-अपनी फरियाद लेकर बैखोफ होकर पहुंच रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपकर भूकर ने केवल फरियादियों की समस्या सुनते है, बल्कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ निबटारा करने तथा दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश सम्बंधित थाना प्रभारी को भी देते है। जन सुनवाई दरबार में पहुचने वाले फरियादियों के चेहरों पर इस बात को लेकर खुशी के भाव नजर आते है कि पुलिस ने सम्मानपूर्वक बैठा कर उनकी समस्या को सुना। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नागरिकों को और बेहतर पुलिस व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
































