पालिकाध्यक्ष व उनके पति के भाजपा में जाने की चर्चा को चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग










पालिकाध्यक्ष व उनके पति के भाजपा में जाने की चर्चा को चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए श्रीपाल सिंह द्वारा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकीले लग रही हैं। हालांकि शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं कुछ लोग इस पोस्ट को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस मामले में औपचारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सोशल मीडिया के साथ-साथ चाय की दुकान पर भी इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि अध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह ने 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट पर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह चुनाव हार गए थे। श्रीपाल बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई के समधी है लेकिन दहेज उत्पीड़न के मामले में पिछले दिनों पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पिछले वर्ष विवादों के बाद बसपा सुप्रीमो ने पुष्पा देवी और श्रीपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तभी से दोनों की भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही है। अब कौन किसका दामन थामता है यह आने वाला वक्त बताएगा।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010








  • Related Posts

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    🔊 Listen to this कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजनहापुड़,सीमन(ehapurnews.com):कांग्रेस के मनरेगा बचाओ आंदोलन के दूसरे चरण के तहत 17 फरवरी…

    Read more

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    🔊 Listen to this हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन कर प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान

    सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध्द अभियान का ऐलान

    सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुध्द अभियान का ऐलान

    एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया

    एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया

    फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया

    फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया
    error: Content is protected !!