
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर से अभिभावकों शिकायत की है कि स्कूल द्वारा चयनित दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया है कि मामले में कमेटी बनाकर जांच की जाएगी।
अधिकांश स्कूल कमीशन के चक्कर में प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को चयनित दुकानों से सामान खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं जहां पर कॉपी किताब समेत अन्य सामान कई गुना दामों पर बेचा जा रहा है। सरकार के सख्त निर्देश है कि प्राइवेट स्कूल संचालक किसी भी सूरत में चयनित दुकान से अभिभावकों को सामान खरीदने के लिए विवश नहीं कर सकते।
रसूलपुर के रहने वाले सुदेशपाल ने बीएसए को शिकायत पत्र देते हुए एक प्रकरण से अवगत कराया है जिसमें उन्होंने कुचेसर चोपला रेलवे रोड पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल द्वारा चयनित दुकान से सामान खरीदने का पत्र संलग्न किया है। बीएसए ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100



























