👁 0 views Views
ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगो मे रोष
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने हापुड के गढ़ फटाक से ग्राम जरोठी रोड का रास्ता जगह जगह से टूटा हुआ होने व जलभराव होने पर असंतोष व्यक्त किया है और कहा है इस दुर्दशा कोई देखने वाला नहीं है।ग्रामीणों व अन्य लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।छात्र,व्यापारी व राहगीर भी परेशान है और लोग गिर कर चोटिल हो रहे है।ग्रामीणों व व्यापारिक ने अफसर व जन प्रतिनिधियो का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है परन्तु कोई सुनने वाला नही है। नागरिको की मांग है कि क्षतिग्रस्त मार्ग की तुरन्त मरम्मत कराई जाए।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए




























