
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया स्टेट पैंशनर्स फैडरेशन के आवाहन पर कलेक्ट्रेट हापुड़ पर मेजर मुखवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान द्वारा काला दिवस मनाया गया और एक ज्ञापन डीएम हापुड़ अभिषेक पाण्डेय को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वित्त विधेयक-2025 में संशोधन हेतु धरना प्रदर्शन के माध्यम से “काला दिवस “आयोजित किया गया।इस दौरान सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष और विजय पाल आर्य ने संयुक्त रूप से “विभेद का अधिकार” संशोधन हेतु प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। धरना प्रदर्शन को नरेंद्र शर्मा ,धर्मेंद्र जाखड़ ,रवीश राही, जगनंदन वर्मा, धर्म पाल सिंह ,चंद्रशेखर चौहान ,सरदार रामसिंह, अजयवीर सिंह, फारुख अहमद, कर्ण सिंह, श्रीपाल सिंह, जगराम शर्मा ने महेन्द्र कुमार जिला कोषाधयक्ष क्रिरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, जगवीर सिंह प्रचार मंत्री, संतोष अग्रवाल संगठन मंत्री , विजय शर्मा, सुभाष चंद त्यागी, दुष्यंत शर्मा , प्रवेश भटनागर, वेद प्रकाश, सुरेश चंद, ब्रह्मपाल सिंह, ब्रजभूषण, मदन सैनी, लखमी चंद ,ऋषि पाल, दिनेश चंद्र वर्मा, सुरेश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































