पेंशन दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com):आगामी 17 दिसंबर 2023 को जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया जाऐगा।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित होने वाला पेंशन दिवस आगामी 17 दिसंबर 2023 को हापुड़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनरों का आह्वान करते हुए कहा कि 17 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले पेंशन दिवस में समस्त पेंशनभोगी उपस्थित होकर पेंशन से संबंधित अपनी समस्याओं को दूर कराने के लिए इसका लाभ उठाएं। यह मेला कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।जनपद हापुड़ से पेंशन पा रहे समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि 17 दिसंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होने वाले पेंशन दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























