हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में गन्ने की फसल पर चोटी भेदक रोग का प्रकोप शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह कीट खेत में 60 से 70% तक फैल सकता है. आमतौर पर इस कीट का हमला मई जून में ही दिखाई देता है लेकिन अगस्त के मौसम में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पहली बार चोटी भेदक कीट का प्रकोप अगस्त में देखा जा रहा है. अनुमान है कि इस से लगभग 30% तक फसल खराब हो सकती है.
ग्रामीणों का आरोप है कि मार्केट में कीटनाशक की नकली दवाओं का व्यापार जोर पकड़ता जा रहा है. दुकानदार लालच के चलते किसानों को चूना लगा रहे हैं. फिलहाल की स्थिति यह है कि दिन पर दिन गन्ने की फसल पर चोटी भेदक रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























