👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में हुए विवाद को देखते हुए शनिवार को पुलिस बल तैनात रहा और गांव छावनी में तब्दील हो गई। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति है।
बता दें कि बहादुरगढ़ के गांव सिकंदरपुर में तीन दिन पहले कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। कुआं पूजन के कार्यक्रम के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया था। इस दौरान लाठी-डंडों से लैस कई दबंग पहुंचे और हालात बिगाड़ने की कोशिश की। वहीं शनिवार को गांव में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस जांच में जुटी रही। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति है और पुहर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033

































