
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस ने आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु कमर कस ली है। आगामी त्योहारों (महाशिवरात्रि व संत रविदास जयंती) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सभी से त्योहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की गई है।उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारियों के साथ लगातार शांति कमेटी की बैठक कर रहे है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483































