हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जहां आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सभी से सहयोग मांगा। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का सहयोग करें।

जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाने में पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों के साथ पुलिस ने बैठक कर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान एएसपी ने संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस का कहना है कि जगह-जगह पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























