हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को एक और सुविधा प्रदान की है जिसके तहत मीटर रीडर द्वारा बिल बनाने के साथ-साथ आप उसे बिल का भुगतान भी कर सकते हैं और रसीद ले सकते हैं। इस योजना को लागू हुए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस संबंध में पीवीवीएनएल ने ट्वीट कर उपभोक्ताओं को जागरुक किया है। बिजली बिल का भुगतान करने के लिए आपको दफ्तर के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे ही बिल बनवाते समय मीटर रीडर को भुगतान कर सकते हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























