हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन विद्युत बिल का भुगतान प्रतिमाह आसान किस्तों में करने का अवसर प्रदान किया है. इसके लिए आपको upenergy.in वेबसाइट के माध्यम से विद्युत बिल का भुगतान करना होगा. 22 मार्च 2022 से शुरू हुई है योजना तीन माह के लिए लागू की गई है. बता दें कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए यूपीपीसीएल ने यह व्यवस्था की है जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को अब यहां वहां जाने की जरूरत नहीं है. वह घर बैठे ही इंटरनेट के जरिए आसान किस्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























