छुट्टी के दिनों में भी जमा करें बिजली बिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के 14 जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर और अमरोहा के सभी बिजलीघरों के कैश काउंटर बिजली बिल जमा करने के लिए अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। यानी 22 अक्टूबर को रविवार, 23 अक्तूबर को रामनवमी और 24 अक्टूबर को दशहरा पर भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे, जिससे कि कंस्यूमर आसानी से अवकाश में भी अपना बिजली का बिल जमा करा सकें। इसके आलावा उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट uppcl.org या pvvnl.org वेब पेज पर जाकर, कंस्यूमर कार्नर के तहत घर बैठे बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































