
करीब 10 फीट हवा में उछली थी पवन की बाइक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीछे बैठे उसका भाई का साला संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक करीब 10 फीट ऊंची हवा में उछल गई। इस हादसे में परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई।
गढ़ के मीरा की रेती निवासी राम मूर्ति केवट का बेटा 22 वर्षीय पवन निषाद अपने भाई के साले संदीप के साथ किसी काम से सिंभावली गया था। वहां से लौटते समय दोनों बृजघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक स्याना चौपला पर फ्लाईओवर पर चढ़ी तो अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक हवा में करीब 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पवन की मौत हो गई है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867



























