👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हड्डी रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रह्मदयाल सिंह का बागपत के लिए ट्रांसफर हो गया है। फिलहाल जनपद में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती करने का प्रयास जारी है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























