हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैसे तो हापुड़ नकली माल की बिक्री में बहुत आगे हैं, हापुड़ में मशहूर ब्रांड के नाम पर जूते, चप्पल, रेडीमेड गारमेंटस, इलैक्ट्रीक सामान व खाद्द पदार्थ नकली मिल जाएंगे और कई बार पकड़-धकड़ भी हो चुकी हैं। हापुड़ का गोल मार्केट तो नकली जूते व चप्पलों की बिक्री का सबसे बड़ा अड्डा बना हैं।
अब मशहूर ब्रांड के नाम पर नकली नमक खुले बाजार में बिकने की जानकारी मिली हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ नमक के धंधेबाज सफेद नमक को मशहूर कम्पनियों के नाम पर पैक करके थोक बिक्रेताओं के ठिकाने पर पहुंचा देते हैं और शहर व ग्रामीण अंचल के छोटे दुकानदार इन बड़े ठिकानों से नमक खरीद कर ले जाते हैं। छोटे दुकानदारों के माध्यम से उपभोक्ता तक यह नमक पहुंचता हैं। बताते हैं कि यह नकली नमक ब्लड प्रैशर व शुगर रोगियों के लिए सबसे अधिक खतरनाक हैं। नकली नमक के धंधे का अड्डा पक्का बाग का इलाका बना हैं। उपभोक्ताओं ने नकली नमक के धंधेबाजों पर नकेल कसने की मांग की हैं।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922

































