
ग्राम नगौला के नि: क्षय शिविर से रोगी लाभान्वित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): नि: क्षय दिवस पर हापुड जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इस शिविर के दौरान कुल 136.मरीजों को चिकित्सा परीक्षण का लाभ मिला इन मरीजों में से 6.मरीजों की बलगम की जांच कराई गई और 1 मरीजों को एक्सरे के लिए जिला सयुक्त चिकित्सालय हापुड़ रैफर किया गया 44.मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा उपस्थित मरीजों को नि:श्चय दिवस के बारे में जानकारी दी और बताया कि टी0बी 0मरीजों को टी0 बी 0की दवाओं का कोर्स पूरा करना अति आवश्यक है और इसे बीच में नहीं छोड़नी चाहिए इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि सन 2025 तक भारत को टी 0बी0 मुक्त कराने में मेरिनो का प्रयास सराहनीय है। इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एस अग्रवाल तथा डॉ डी के अग्रवाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अनिल कुमार यासीन अली लेब तकनीशियन,विनोद कुमार, मोहम्मद सोहेल फार्मासिस्ट ने बलगम की जांच कराने ,दवाई वितरण में सहयोग रहा इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि
भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हर महीने की 15 तारीख को नि:क्षय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733





























