
हापुड़ में एक सप्ताह तक निकलेंगे पथ संचलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होनेपर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हापुड में 28 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक संघ के स्वयंसेवक द्वारा पथ संचलन निकाले जाएंगे।
सूत्रो के अनुसार संघ की दृष्टि से हापुड को 20 बस्तियों में विभक्त किया गया है।हर बस्ती 5-6 मौहल्ले शामिल किए गए है।हर बस्ती से रोजाना पथ संचलन निकलेगे।भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉक्टर विकास अग्रवाल के आवास पर सोमवार को एक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक मे पथ संचलन पर चर्चा की गई और नगर संघचालक दिनेश कुमार ने बैठक को संबोधित किया।
बैठक मे ज्ञानलोक, आर्य नगर, किठोरिया मोहल्ला, बस्ती मे निवास करने वाले संघ से जुड़े समाज के लोगों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया कि हम सब मिलकर पूर्ण गणवेश मे पथ संचलन में हिस्सा लेंगे।
इसी प्रकार का निर्णय अन्य बस्तियों में भी लिया गया है
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































