
हापुड़ में चार दिन बनेंगे पासपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विदेश जाने के इच्छुक लोगों को पास पोर्ट बनवाने की सुविधा अब हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपलब्ध करा रहा है और अगस्त माह में हापुड़ में चार दिन पास पोर्ट बनेंगे।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने पासपोर्ट बनवाए जाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 4 अगस्त 6 अगस्त और 11 अगस्त से 13 अगस्त को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अस्थाई वैन पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल रहा है। प्राधिकरण के इस फैसलों से हजारों आवेदकों को राहत मिलेगी। उनका पासपोर्ट गाजियाबाद के चक्कर न काटकर समय पर अपने हापुड़ में ही बन सकेगा। बता दे कि गाजियाबाद में आसपास के 13 जिलों के पासपोर्ट बनते हैं। जिसके चलते हापुड़ के लोगों को भी पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद ही भाजना पड़ता है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी नितिन गौड आईएएस ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार चलाया जाएगा। इसका मकसद लोगों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं समय पर और आसानी से अपने जिले में उपलब्ध कराना है। खास तौर पर गर्मियों की छुट्टियों में पासपोर्ट की मांग बढ़ जाती है, और इस अभियान से लोगों को अप्वाइंटमेंट लेने में होने वाली ‘परेशानियों से राहत मिलेगी।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483




























