हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो रोडवेज बसों के रखरखाव पर काफी पैसा विभाग खर्च करता है लेकिन इसके बाद भी यह बसें कहीं भी खड़ी हो जाती है जिसकी वजह से बस यात्रियों को भी धक्का लगाना पड़ता है। भले ही यात्रियों ने सुकून से बैठकर यात्रा करने के लिए किराया दिया हो लेकिन रोडवेज बस यदि खराब होती है तो उनसे ही धक्का लगवाया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया शुक्रवार की दोपहर को जब गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक बस बाबूगढ़ क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर में खराब हो गई। बस के बंद होने पर यात्रियों ने ही धक्का लगाया। इस दौरान महिला यात्रियों को भी परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि यह बस किठौर जा रही है जिसमें तेल खत्म होने की वजह से यह बंद पड़ गई।
वहीं एआरएम रंजीत सिंह का कहना है कि बस खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली, ना ही डीजल की कोई समस्या रही होगी। अब ऐसे में आप सोचिए बस के खराब होने से रोडवेज डिपो के रखरखाव पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब बस खराब हुई तो चालक और परिचालक ने यात्रियों से धक्का लगवा दिया। ऐसे में मजबूरन यात्रियों को बस में धक्का लगाना पड़ा।




























