हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरना के चलते हापुड़ से गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली आदी शहरों में यात्रा करने वाले रेलवे यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के लिए दोगुने से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था जिसे अब धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। फिलहाल हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो पैसेंजर ट्रेनों गाजियाबाद मुरादाबाद मेमू, दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन का ठहराव हो रहा है। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को अब दोगुने से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है।
रेलवे बोर्ड की ओर से पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है। उसी के आधार पर टिकटों की बिक्री की जा रही है। बता दें कि पहले हापुड़ से यात्रा करने पर गाजियाबाद के लिए 10 अब 30, साहिबाबाद के लिए पहले 10 अब 30, दिल्ली के लिए 15 की जगह 35, गढ़ के लिए 10 की जगह 30, गजरौला के लिए 15 की जगह 35, अमरोहा के लिए 20 की जगह 45 रुपए तथा मुरादाबाद के लिए 25 की जगह 50 रुपए किराया यात्रियों को चुकाना पड़ रहा है।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606
























