हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालक पर भी पड़ने लगा है। कोहरे के कारण चार ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से एक मार्च तक के लिए रद्द किया गया है। साथ ही एक ट्रेन के फेरे भी काम कर दिए गए हैं। इससे रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों से हापुड़ समेत आसपास के लोग गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, नौकरी तथा व्यवसाय के सिलसिले में आते जाते हैं। ऐसे में दिल्ली एक्सप्रेस, मेमू एक्सप्रेस, लालकुआं एक्सप्रेस समेत चार का संचालन एक दिसंबर से एक मार्च के बीच रद्द होने के कारण यात्रियों को अब सुबह सिर्फ दो ट्रेनों में ही सफर करने की सुविधा मिल रही है। ऐसे में शटल और बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

































