हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार का जबरदस्त बोल वाला है। टेंडर में गड़बड़ी के मामले में शासन ने नगर पालिका परिषद के ईओ सौरभ नाथ का तबादला कर दिया है जिन्होंने टेंडर देने में गड़बड़ी बरती। फिलहाल सौरभ नाथ को अयोध्या नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। मामले में भी कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।
पहले आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी और उसके बाद नलकूप संचालन के टेंडर को लेकर नगर पालिका पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत के बाद दोनों टेंडरों की जांच एडीएम संदीप कुमार ने शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार जलकल विभाग के नलकूप संचालन का टेंडर उस फॉर्म को दिया गया जो कि मानवों पर खरा नहीं उतरती। नियमों को ताक पर रखकर नलकूप संचालन का टेंडर दिया गया। वहीं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के टेंडर में शिकायतों के बाद भी टेंडर प्रक्रिया की तेजी से आगे बढ़ने पर ईओ की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद एडीएम संदीप कुमार ने ईओ को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक टेंडर प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल टेंडर में गड़बड़ी के मामले में ईओ का तबादला कर दिया गया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























