VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के अन्तर्गत पुलिस और पशु तस्करों के गिरोह के मध्य रात हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान गिरोह का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दबोच लिया जबकि उसके पांच साथी मौके से बाइक आदि सामान छोड़कर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइक, एक तमंचा, दो खोखा व जिंदा कारतूस तथा पशु वध हेतु औजार तथा एक क्विंटल मांस बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस शनिवार को गश्त पर थी कि धौलाना के जंगल में पशुवध होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशुवध में लिप्त लोगों को जा घेरा और उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की, परन्तु पशुवध में लिप्त लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दबोच लिया जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी गांव नारायणपुर मढैया का दिलदार है।

पुलिस ने मौके से तीन बाइक, एक क्विंटल मांस, तमंचा व कारतूस, औजार आदि बरामद किए हैं।

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!