हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कोटला सादात निवासी परवेज हुसैन ने जयपुर में आयोजित ओपन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप… मिस्टर एंड मिस क्लासिक 2022 में दमखम दिखाते हुए जनपद का नाम रोशन किया है. परवेज हुसैन पुत्र तनवीर हुसैन ने बॉडीबिल्डिंग की 80 किलो भार प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है.
मूल रूप से हापुड़ के कोटला सादात निवासी परवेज फिलहाल अपने परिवार के साथ जयपुर में रह रहे हैं जिन्होंने बॉडीबिल्डिंग की 85 किलो भार प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मिस्टर क्लासिक 2022 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है. उनकी सफलता से जनपद का नाम देश में रोशन हुआ है. बता दें कि यह प्रतियोगिता 27 मार्च को जयपुर में इंडियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई थी.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041
























