हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): ब्राह्मण सभा जनपद हापुड़ की एक सभा में पारुल शर्मा को जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
कार्यभार सौंपते हुए ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डा. आराधना बाजपेई ने आशा व्यक्त की कि संस्था पारुल शर्मा के कुशल नेतृत्व में बुलंदियों को स्पर्श करेगी।पारुल शर्मा कर्मठ एवं समर्पित हैं।उनके समर्पण भाव को देखकर ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारुल शर्मा ने कहा कि बहुत से ऐसे पहलू एवं बिंदु हैं जहां उन्हें काम करना है।कई योग्य एवं होनहार बच्चे ऐसे हैं जिन्हें थोड़ा सा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। प्रतिभावान बच्चों का अगर सम्मान किया जाएगा तो वे आगे चलकर दुनियां में राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त बहुत से सकारात्मक कार्य जेहन में हैं जो समय समय पर किए
जाते रहेंगे। कार्यक्रम को
मुक्ता शर्मा, डा. मीनू शर्मा,सुनीता शर्मा जागृति शर्मा,क्षमा शर्मा,शिवानी शर्मा,संगीता शर्मा ने भी संबोधित किया ।
शिवानी शर्मा एवं क्षमा शर्मा ने सभी को योग के कुछ टिप्स देते हुए कहा कि योग जीवन में अपनाना अति अवश्यकीय है।
प्रदीप त्यागी एवं कवि डा अनिल बाजपेई समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711























