हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बराही मौहल्ले की पापड़ वाली गली में लगभग 300 वर्ष पुरानी एक हवेली की दीवार का कुछ हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि मामला गुरुवार का है जब हवेली की प्रथम तल की दीवार का कुछ हिस्सा नीचे गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मलबा गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभी भी यह मलबा हवेली के नीचे ही गिरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार हवेली स्वामी से मामले की शिकायत की लेकिन उन्होंने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि दीवार का हिस्सा जर्जर हो चुका है। अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




























