👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक मकान के लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन परिवार का काफी नुकसान हो गया।
बता दें कि पिलखुवा के गांव गालंद में ग्रामीण सतवीर अपने घर में सो रहा था कि तेज बारिश होने के चलते बुधवार रात को उसके मकान की छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर परिवार ने किसी तरह आननफानन में अपनी जान बचाई और घर से बाहर निकल गया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मजदूर का सामान मलबे में दब गया जिससे उसका काफी नुकसान हो गया।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205






























