👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हापुड़ की रेलवे रोड, फ्री गंज, तहसील चौराहे से होते हुए यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हापुड़ में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
बता दें कि परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर में परशुराम जी का जन्म हुआ था।


























