विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया पौधारोपण










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):   जिलाधिकारी अनुज सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट हापुड़ के प्रांगण में अशोक का पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षित करने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पृथ्वी हमारी सबसे बड़ी धरोहर है उसका संरक्षण करना जरूरी है। पौधारोपण के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रांगण में गुलमोहर और पलाश के पौधे भी रोपित किए जाएं जिससे यह प्रांगण हरा भरा बना रहे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराएं नहीं तो वसुंधरा कहीं जाने वाली पृथ्वी एक दिन बंजर होकर रह जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने भी अशोक का पौधा रोपण कर यह संदेश दिया कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है। पेड़ -पौधों को लगातार काटे जाने से वातावरण दूषित होता जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव के द्वारा भी बरगद का पेड़ लगाया और कहा कि हम पर्यावरण के प्रति सजग बने। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के लिए उसका संरक्षण जरूरी है। इसी के साथ- साथ उप जिलाधिकारी विशाल यादव के द्वारा भी अशोक का पौधा वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देते हुए वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!