Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुस्तक विक्रेताओं की मनमानी से अभिभावक लगातार परेशान हो रहे हैं। कुछ दुकानदार तो एमआरपी के ऊपर काली टेप लगाकर अलग से एमआरपी छाप कर अभिभावकों को चूना लगा रहे हैं तो वहीं कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो पूरा सेट ही बेच रहे हैं। मान लीजिए किसी बच्चे के पास दो पुस्तकें हैं तो दुकानदार अभिभावक को पूरा सेट बेच रहा है जिससे अभिभावक परेशान हैं। उनका कहना है कि किताब विक्रेताओं की मनमानी चल रही है। ऐसे में विभाग को लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि मामले से जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक पुस्तक विक्रेता एक कक्षा की कुछ किताबों को देने से इंकार कर रहा है। उसका कहना है कि पुस्तक का पूरा सेट ही दिया जाएगा। यदि चुनिंदा किताबें चाहिए तो वह डेढ़ महीने बाद आए।
अभिभावकों का कहना है कि सरकार की सख्ती के बाद भी चुनिंदा दुकानों पर ही स्कूलों की किताबें मिल रही हैं। छात्रों के माता-पिता की मांग है कि मामले में विभाग कड़ी कार्रवाई करे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622































