पुस्तक एक्सचेंज मेला में उमड़े अभिभावक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के तहत लक्ष्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार को हापुड़ के आर्य समाज मंदिर में पुस्तक एक्सचेंज व पुस्तक दान मेले का आयोजन किय गया। मेले में पुस्तक दान करने तथा जरुरत के मुताबिक पुस्तकें लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह मेला रविवार, 14 अप्रैल को भी लगेगा। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पुस्तकों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।
संस्था के अध्यक्ष कपिल गुप्त ने बताया कि संस्था व्यवसायिक शिक्षा के छात्रों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराती है। और बुजुर्गों के लिए धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध है। संस्था के संग्रहालय में पंजीकरण करा कर कोई भी व्यक्ति व छात्र निःशुल्क पुस्तक सेवा ले सकता है। प्रथम कक्षा से प्रोफेशनल कोर्स तक संग्रहालय में पुस्तकें उपलब्ध है। पुस्तक मेले में आए अभिभावकों को लक्ष्य संस्ता के कार्य पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि संस्था का यह श्रेष्ठ कार्य सराहनीय है और अन्य लोगों को आगे आकर संस्था के इस महान कार्य में सहयोग करना चाहिए।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483



























