हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com) : लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट ने जिला माहेश्वरी युवा संगठन के सहयोग से रविवार को हापुड़ में पुस्तक दान मेले का आयोजन किया जिसमें अभिभावकों ने शैक्षिक पुस्तकें दान पर संस्था को भेंट की।
लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के संचालक धीरज गर्ग बंधु बताते है कि आपके लिए उपयोग हो चुकी पुस्तके यदि आप रद्दी में डालने अथवा बेचने की सोच रहें, तो कृपया ऐसा मत कीजिए आपकी ये पुस्तकें किसी बच्चे के अंधकारमय भविष्य के लिए रोशनी की किरण बन सकती है। पुस्तकों को दान करके।
हापुड़ के नई शिवपुरी में गत्ता फैक्ट्री के पास धीरज गर्ग बंधु लक्ष्य निर्माम योजना ट्रस्ट के माध्यम से बुक बैंक का संचालन करते हैं जिसका उद्देश्य लक्ष्य ज्ञान के प्रसार का है। इस बुक बैंक में आप पुस्तकें दान कर सकते है, और जरुरत मंद ले सकते है।
लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित पुस्तकालय में आप उपयोग हो चुकी शैक्षिक पुस्तके दान कर सकते है और जरुरतमंद पुस्तकें ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए-मोबाइलः 9871639558, 9818926191, 7011800527।
रविवार को माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित पुस्तक दान मेले में अभिभावकों ने दिल खोलकर पाठ्य पुस्तकें दान की। इस मौके पर मधुसूदन महेश, सुधांशु माहेश्वरी, वरुण तोषनीवाल, शशी गोयल, दीपक सोमानी, धीरज गर्ग आदि उपस्थित थे.
केयर हॉस्पिटल व मोहम्मद यूनुस की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद





























