
प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने युवती को बनाया बंधक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर का एक मामला सामने आया है। जिसमें युवती को उसके परिवारजनों ने घर में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की।
जानकारी के अनुसार गांव मुबारकपुर सलामतपुर के प्रीत नागर ने बताया कि 4 जुलाई 2025 को उसने जिला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गांव जावली की नेहा के साथ प्रेम विवाह किया था जिसके बाद वह अपना जीवन सुख में व्यतीत कर रहे थे। शादी के बाद से ही प्रेमिका के परिवारजन उसे मारने की धमकी देते आ रहे हैं। मामले की शिकायत पर पीड़ित ने युवती के भाई अंकित, अक्षय, चचेरे भाई साहिल, तथा जिला मेरठ के थाना किठौर के गांव गोविंदपुर का रहने वाला मामा हरेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































