
अभिभावक पर वाइस प्रिंसिपल का गला दबाने का आरोप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा के एक स्कूल में एक महिला अभिभावक ने बच्चों को पीटने का आरोप लगाते हुए स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। वाइस प्रिंसीपल ने महिला पर गला दबाने का आरोप लगाया है।
एचएस पब्लिक स्कूल में अंतिमा सिंह वाइस प्रिंसिपल है। शनिवार की सुबह एक महिला वहां आई जिसके बच्चे स्कूल की कक्षा छह में ऋषभ व अभि और कक्षा दस में सुहानी पढ़ रही है। महिला ने आरोप लगाया कि वाइस प्रिंसीपल बच्चों के साथ मारपीट करती है और गलत व्यवहार करती है। महिला ने वाइस प्रिंसिपल को डेस्क से बाहर बुलवाया और उन पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। वही वाइस प्रिंसिपल का कहना है कि वह उनके बच्चों को पढ़ाती ही नहीं है उनका कार्य स्कूल के कागजी कार्यों व प्रबंधन का है। ऐसे में महिला का आरोप गलत है।
वाइस प्रिंसिपल ने महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि सूचना मिली है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है दोषी के खिलाफ कारवाई की जायेगी
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437






























