
दीपावली व छठ के चलते अगले 10 दिन तक बंद रहेगी पार्सल बुकिंग सेवा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली और छट को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान कारोबारी और यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले 10 दिन तक रेलवे की पार्सल बुकिंग सेवा बंद रहेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिवाली और छट पर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान इन तीनों रेलवे स्टेशनों पर सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन, एसएलआर, बीपी पर 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अस्थाई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
20% की छूट के साथ कैटरिंग काउंटर की करें बुकिंग: 8439122080, 8979438434


































