
स्कूटी में सांप निकलने से हड़कंप, युवती गिरकर हुई घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एलिवेटेड रोड के नीचे डूहरी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार एक युवती कहीं जा रही थी कि अचानक स्कूटी में सांप निकल आया जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। इस दौरान युवती सड़क पर गिर कर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने सांप को भगाने का प्रयास शुरू किया। मौके की वीडियो सामने आई है।
मामला सोमवार का है जब एक युवती स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा के डूहरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक स्कूटी में सांप निकल आया जिसे देखकर युवती के होश उड़ गए। आनन-फानन में युवती स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। जब युवती ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे और सांप को भगाने का प्रयास शुरू किया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























