सीएनजी पंप पर गैस लीक होने की अफवाह से हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली रोड पर स्थित सीएनजी पंप से अचानक गैस लीक होने लगी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गैस की महक और आवाज से लोग दहशत में आ गए लेकिन उन्होंने तब राहत महसूस की जब पता चला कि यह सीएनजी पंप की ओर से शटडाउन लिया गया है जिसके कारण पाइप को खाली किया जा रहा है। मामला रविवार का है जब सीएनजी पंप ने शटडाउन लिया। गैस पाइपलाइन को खाली किया।
सीएफओ हापुड़ मनु शर्मा ने बताया कि जिंदल नगर के आसपास एक कनेक्शन लगाने के लिए रविवार को सीएनजी पंप ने शटडाउन लिया। यह एक प्रक्रिया है जिसके तहत पाइपों में भरी सीएनजी को खाली किया जाता है। नाइट्रोजन गैस छोड़ने के पश्चात उसमें कट लगाकर टी लगाया जाता है और कनेक्शन स्थापित होता है। कनेक्शन लगाने के चलते शटडाउन लिया गया। वहीं जिस स्थान से गैस को उड़ाया जाता है उसके आसपास 5 से 10 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजही बंद कर दी जाती है। मामले की जानकारी हासिल होने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























