
👁 0 views Views
विद्युत पोल पर आग लगने से हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के पुरा धोबी चौक पर बिजली के तारों में भयंकर आग से हड़कंम्प मच गया। आग से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पिलखुवा के धोबी चौक पर व्यापारी प्रदीप गर्ग रहते है। व्यापारी के घर के बाहर एक बिजली का पोल लगा है। पोल पर शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही भंयकर रुप धारण कर लिया और लोग घरों से सड़क पर निकल आए।

लोगों ने दमकल व पुलिस को सूचना देकर आग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जान-माल के नुकसान की कोई खबर नही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































