
पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से हड़कंप, बाल-बाल बची महिला
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में एक मकान पर पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार का कुछ हिस्सा आ गिरा। इस दौरान मकान का टीन शेड और मलबा मकान में गिर गया। मौके पर मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। शोर सुनकर वह घबरा गई। वहीं आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और बुजुर्ग महिला का हाल जाना। महिला फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है जिसे काफी नुकसान हो गया। इस दौरान वॉशिंग मशीन, बर्तन आदि सामान टूट गया।
मामला सोमवार का है जब हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी बुजुर्ग महिला मधुबाला पानी न आने की वजह से पानी लेने के लिए बाहर गई थी। तभी अचानक पड़ोस के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर बनी दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। बताया जा रहा है कि मधुबाला के मकान के बराबर में एक मकान का कार्य चल रहा है जिसकी दीवार उनके मकान के टीन शेड पर जाकर गिरी। पहले कुछ ईंटें और उसके बाद टीन शेड तथा दीवार का मलबा गिर गया। इस दौरान महिला घबरा गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और महिला का हाल जाना। गनीमत रही कि इस दौरान बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























